दुमका, मई 24 -- हंसडीहा , प्रतिनिधि। हँसडीहा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी मोहन राउत ने सड़क दुर्घटना में अपने पुत्र की मौत के मामले में थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमरा गांव निवासी गौतम कुमार (24 वर्ष), पिता मोहन राउत, 07 अप्रैल की शाम अपनी मोटरसाइकिल से नोनीहाट बाजार से कुरमाहाट की और जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह ग्राम कुंजी पुल के समीप पहुंचा, तभी हँसडीहा की और से तेज गति एवं लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौतम कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से उसे तत्काल स्थानीय स्...