आरा, नवम्बर 27 -- आरा, हि.सं.। सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत और रोड जाम के मामले में लापरवाही बरतना खवासपुर थानाध्यक्ष को महंगा पड़ा। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से थानाध्यक्ष रामाशंकर बैठा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से डीआईजी से अनुशंसा भी की गयी है। एसपी ने बताया कि हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों की ओर से थानाध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये गये थे। इसे देखते हुए थानाध्यक्ष को लाइन क्लोज किया गया है। बता दें 25 नवंबर मंगलवार की दोपहर महुली घाट-जानकी बाजार मार्ग खवासपुर थाना क्षेत्र में बाइक की ठोकर से ई-रिक्शा पलट गया था। इसमें कचहरी टोला निवासी चालक मंगरू यादव की मौत हो गई थी। उस मामले में ग्रामीणों की ओर से थानाध्यक्ष पर पक्षपात करते हुए बाइक सवार को छोड़ने और लापरवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.