बस्ती, नवम्बर 28 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने सड़क हादसे में मौत के मामले में केस दर्ज किया है। वेरता निवासी लबली ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पति सुनील और गांव के रहने वाले प्रदीप गत 11 नवंबर को स्कूटी से एक साथ वेरता से सिकन्दरपुर बाजार जाने के लिए निकले थे। सिकन्दरपुर चौकी के पहले ही एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक स्कूटी में ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही पति की मौत हो गई। जबकि प्रदीप घायल हो गए। पुलिस ने वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.