फरीदाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। सड़क हादसों में लगातार बढ़ रही मौतों पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। हादसों में मौत के बाद अब लापरवाह चालकों के लाइसेंस भी रद्द किए जा रहे हैं। जिले में अब तक 26 चालकों के लाइसेंस पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2026 में जनवरी से मई माह तक 461 सड़क दुर्घटनाओं में 186 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले साल 2025 में 1,097 हादसों में 400 मौतों तक पहुंच गई। वर्ष 2024 में 996 हादसे हुए, उनमें मृतकों का आंकड़ा 381 तक पहुंच गया। लगातार हादसे और मौत के आंकड़े संकेत देते हैं कि यदि नियमों का कड़ाई से पालन नहीं कराया गया तो वर्ष के अंत तक संख्या और अधिक ...