सड़क हादसे में मौत पर 23.63 लाख मुआवजा देने का आदेश
रांची, जुलाई 25 -- रांची, संवाददाता। एमएसीटी अदालत के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दीपक कुमार के परिजनों को Rs.23,63,800 मुआवजा देने का फैसला सुनाया है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को 7.5% वार्षिक ब्याज सहित दो महीने में भुगतान का निर्देश मिला है। दिसंबर 2020 में बेकाबू डंपर की टक्कर से दीपक की मौत हुई थी। चालक का लाइसेंस और परमिट न होने पर कोर्ट ने पे एंड रिकवर सिद्धांत लागू कर कंपनी को पहले भुगतान करने और बाद में वाहन मालिक से राशि वसूलने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.