विकासनगर, मई 3 -- सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 29 अप्रैल को एक सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्दोवाला निवासी राजीव बंसल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसका भतीजा हिमांशु बंसल सेल्समैन का कार्य करता था। घटना की दोपहर करीब 12.00 बजे वह सभावाला अपने काम से जा रहा था। शेरपुर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदामा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...