बांका, अप्रैल 13 -- बौंसी, निज संवाददाता। हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सांझोतरी काली मंदिर के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय गुरदयाल सिंह की मौत हो गई। वे जैन ट्रांसपोर्ट में मजदूरी के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते थे। जानकारी के अनुसार, हाइवा वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अपाची बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर लिया। प्रशासन के समझाने के बाद स्थिति शांत हुई। मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पत्नी कमली देवी ने आरोपी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.