सड़क हादसे में मौत का मामला 12 दिन बाद हुआ दर्ज
गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 18 मार्च की रात राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे में हुई युवक की मौत का मुकदमा पुलिस ने 30 मार्च को दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।बरेली के हाफिजगंज स्थित संतोषपुर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पंकज दिवाकर ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था। 18 मार्च को वह ड्यूटी पर था। डिलीवरी करके लौटते समय राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बेटे को टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल बेटे को पास के ही अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.