सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जून 15 -- काशीपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी नीरज कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति गौतम कुमार महुआखेड़ागंज की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। 17 मई को वह साथी कर्मचारी की स्कूटी से काशीपुर आए थे। वापस लौटते समय यूके-07 होटल के पास एक बाइक चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.