बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर। मध्य प्रदेश के जिला दतिया थाना दुरसड़ा के ग्राम सेहारी निवासी सागर हाल पता महराजगंज तराई ने 22 मार्च को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 22 मार्च सुबह करीब 7.30 बजे ससुर लक्ष्मी नारायण आटो रिक्शा से बलरामपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण एमएलके पीजी कॉलेज के पास तुलसीपुर रोड पर आटो रिक्शा पलट गया। सड़क हादसे में ससुर आटो रिक्शा के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात आटो रिक्शा चालक पर एफआईआर दर्ज करके तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...