गोरखपुर, फरवरी 15 -- ब्रह्मपुर, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के बाबा निम्बेश्वर नाथ मंदिर पर रविवार को लगे मेला को देखने आए युवकों की बाइक टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। निम्बेश्वर नाथ शिव मंदिर के आगे पिच सड़क पर सरकारी ट्यूबवेल के पास दो बाइक में टक्कर होने से ब्रह्मपुर निवासी गुलशन (25) व रामपुरा निवासी जय किशन (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को पीएचसी पर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखकर उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.