सड़क हादसे में मेला देखने जा रहे शिक्षक सहित नौ लोग घायल
शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- तिलहर। अलग-अलग सड़क हादसों में ई-रिक्शा सवार आठ लोगों सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से तीन लोगों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार को रूजवारी गांव के कुछ लोग ई रिक्शा के द्वारा कपसेड़ा श्री बालाजी मंदिर में लगे मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर राजकीय महाविद्यालय के सामने एक बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल गांव के हर्ष कुमार, विजय, विजय की पत्नी सोमवती, पुत्री रूबी, गोविंद कुमार, गोविंद का पुत्र ह्रदेश एवं पुत्री मोनिका, अज्ञात ई रिक्शा चालक घायल हो गए। डॉक्टर ने हर्ष व रूवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उधर सुल्तानपुर जिले के हिमांशु कुमार ने बताया कि वह तिलहर की मधुबन कॉलोनी में किराए पर रहते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.