देवरिया, अप्रैल 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर परसिया मिश्र गांव के पास सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जिसमें एक को गंभीर चोट आई है, उसका उपचार चल रहा है, जबकि अन्य एक कर्मी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी होने पर रविवार को सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा पहुंचे और उन्होंने हाल जाना तथा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व कर्मियों को निर्देश दिए।महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के कर्मचारी त्रिपुरारी शंकर विश्वकर्मा उर्फ राजू (32) पुत्र श्याम लाल शर्मा निवासी छितैनी रसड़ा, बलिया शनिवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद रविवार को अवकाश होने के कारण बाइक से गांव के लिए निकले। उनके साथ अन्य एक कर्मी धीरज तिवारी (28) पुत्र अगस्तमुनि ...