गया, अप्रैल 9 -- फतेहपुर प्रखंड के मेसौंधीटांड़ निवासी शंकर की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद प्रशासन और मुखिया द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और त्वरित पहल करते हुए परिवार को राहत पहुंचाई गई। बीडीओ शशिभूषण साहू द्वारा परिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के आश्रितों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई, जबकि मुखिया सारिका कुमारी द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत 3 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए प्रदान किए गए। अधिकारी व मुखिया ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन व मुखिया की इस पहल की सराहना की। हालांकि उन्होंने पीड़ित परिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.