सड़क हादसे में मृत बच्ची को दी श्रद्धांजलि
कोडरमा, सितम्बर 24 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जामू खाड़ी में गुरुवार को शोकसभा आयोजित कर सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची रानी कुमारी को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि 24 सितंबर को घटवार, घटवाल आदिवासी महासभा, कोडरमा द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में शामिल होकर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में रानी कुमारी की मौत हो गई थी। शोक सभा में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार, जिलाध्यक्ष रीतलाल सिंह, सचिव दरोगी प्रसाद, चंद्रिका सिंह, बिशुन राय, नरेश सिंह, शिवशंकर राय, अरुण राय, दामोदर सिंह, महिला नेत्री उमा देवी, सोनिया देवी समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.