सड़क हादसे में मृत पप्पू यादव का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
मुंगेर, जुलाई 12 -- तारापुर,निज संवाददाता। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के कोराजी के पास शनिवार की शाम सड़क हादसे में बेलाडीह के बेलबिहमा निवासी 42 वर्षीय पप्पू यादव की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण मृतक के पिता बिच्छो यादव ने बताया कि, उनका पुत्र पप्पू यादव सावन माह को लेकर बांका जिले के बेलहर अंचल अंतर्गत मदकपुर कच्ची कांवरिया पथ पर दुकान लगाने का कार्य कर रहा था। शनिवार को वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कोराजी के समीप देवघर-सुल्तानगंज रोड में विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार की स्थिति रविवार को पप्पू यादव का शव घर लाए जाने पर,पत्नी पंची देवी,तीन बेटियों और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुजुर्ग पिता बेटे के शव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.