बोकारो, मार्च 27 -- दामोदा। दुगदा-दामोदा सड़क मार्ग में चन्दुवाडीह शिव मंदिर के समीप गुरुवार रात सड़क दुघर्टना में पत्रकार की मौत के पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर शव रख मुआवजे की मांग की। दुगदा थाना में त्रिपक्षीय समझौता वार्ता के बाद 18 घंटे बाद शुक्रवार को शव को उठाया गया। दुगदा पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेजा। समझौता वार्ता में चंद्रपुरा बीडीओ सह सीओ ईश्वर दयाल महतो, बेरमो पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह, दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास सिंह, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य अखिलेश महतो, जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो, सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार महतो, जेएलकेएम के कुलदीप महतो व टेकलाल महतो समेत मृतक के स्वजन मौजूद थे।...