पूर्णिया, फरवरी 16 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र की कुंवारी पंचायत अंतर्गत कुंवारी गोला वार्ड संख्या-13 में सड़क दुर्घटना में जागो ऋषि, उनके पुत्र किशन कुमार तथा कंचन देवी की हुई दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से मिलकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। तीनों लोग बेटी का तिलक कर घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि रविवार को श्रम अधीक्षक पूर्णिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार तथा सरसी थानाध्यक्ष की मौजूदगी में मृतकों के घर पर बैठक कर सहायता प्रदान की गई। प्रशासन की ओर से तीनों मृतकों के आश्रितों को 50-50 किलो गेहूं और 50-50 किलो चावल के साथ निजी कोष से दो-दो हजार रुपये नकद दिए गए। साथ ही कबीर अंत्येष्टि यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.