सड़क हादसे में मृत तीनों युवकों के शव परिजनों को सौंपे गए
रांची, अक्टूबर 3 -- नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र के अरविंद मिल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मृत तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद ओपी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि विकाश नेवरी निवासी लोकनाथ सिंह की पहचान गुरुवार को ही हो गई थी। वहीं, अन्य दो मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जगदीश सिंह मुंडा और 30 वर्षीय संजय सिंह मुंडा के रूप में की गई है। दोनों सिल्ली के हजाम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीनों दोस्त थे, मुर्गा लड़ाई देखने गए थे:पुलिस के अनुसार, तीनों गहरे दोस्त थे। वे गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकले थे। तीनों खरसीदाग के नया भूसुर में मुर्गा लड़ाई देखने गए थे। वहां उन्होंने दो मुर्गे जीते और उन्हें बनवाकर खाया-पीया। इसके बाद वापस लौटने के दौरान जमशेदपुर की ओर से आ रहे एक अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.