सड़क हादसे में मृतक बच्चे के पीड़ित परिवार को दी जाए 20 लाख मुआवजा : डॉ. कुलदेव
गढ़वा, सितम्बर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रमना प्रखंड के हारादाग कला गांव में पांच सितंबर की शाम करीब 4 बजे एक अनियंत्रित कार ने छह वर्षीय मासूम शिवम कुमार को कुचल दिया था। उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह रामलाल चौधरी का पुत्र था। सूचना मिलने पर महर्षि वेद व्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कुलदेव चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार के साथ न्याय तभी होगा, जब परिवार को नियमानुकूल बीमा कंपनी से 15 से 20 लाख रुपये तक का मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर तीखा मोड़ होने के कारण स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाया जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मौके पर परिषद के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी, युवा नेता संतोष कुमार चौधरी, जितेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.