बदायूं, फरवरी 17 -- उझानी। रविवार शाम बदायूं-बिजनौर हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई थी। पुलिस ने हादसे की एक रिपोर्ट अज्ञात वाहन के खिलाफ, वहीं दूसरी रिपोर्ट मृतक के बाबा रमेश सिंह की तहरीर पर बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर के संबंध में दर्ज कराई गई है पुलिस ने रिपोेर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के समय पुलिस ने बरायमयखेड़ा गांव में रोड साइड दुकानों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं। रविवार की शाम बजे बदायूं-बिजनौर हाईवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के रोशन नगर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बरायमयखेड़ा के रहने वाले बदलू की मौत हो गई। इसी मार्ग पर कुछ दूर आगे लऊआ मोड़ के पास अज्ञात कार की साइड लगने से दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें एक बाइक पर सवार लऊआ के रहने वाले विशाल ठाकुर और दूसरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.