सड़क हादसे में मृतक के परिजनों से मिले लोग, दी सांत्वना
औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी संत विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद विभिन्न संगठनों के लोग पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीण मधुसूदन शर्मा ने बताया कि छह माह पूर्व मृतक के बड़े पुत्र आनंद कुमार की पुनपुन नदी में डूबने से मौत हो गई थी, जिससे परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है। संत विश्वकर्मा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है, केवल एक संतान अक्षत है जो पढ़ाई कर रहा है। इस दौरान लोहार समाज के प्रखंड सचिव नंदकिशोर विश्वकर्मा, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल, बढ़ई समाज के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर शर्मा, समाजसेवी कामदेव चंद्रवंशी व गौतम उपाध्याय सहित अन्य ने परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.