कन्नौज, मार्च 28 -- चपुन्ना, संवाददाता। छिबरामऊ में प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड हाइवे पर एक अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो दिन बाद उसकी शिनाख्त सकरावा थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव के एक अधेड़ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक बीमार चल रहे थे और घर से बिना बताए निकल जाते थे। सकरावा थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र पाल (50) पुत्र रामभरोसे अपने तीन भाईयों में दूसरे नंबर में हैं। वह अविवाहित थे। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। 19 मार्च को वह घर से किसी को कुछ भी बिना बताए निकल गए थे। शनिवार की सुबह किसी तरह उन्हें जानकारी हुई कि उनके भाई प्रेमचंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। तब वह लोग कन्नौज पहुंचे। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनका अंतिम संस्कार प...