सड़क हादसे में मुकदमा दर्ज
हापुड़, अप्रैल 5 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अपने पिता की दवा लेकर आ रहे इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार एक युवक को गांव उपैड़ा के पास आर्मी लिखी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव उदयपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि 18 जुलाई 2025 को वह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर अपने पिता की दवा लेने के लिए गया था। जब वह दवा लेकर वापस अपने गांव आ रहा था तो गांव उपैड़ा के पास पीछे से एक बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। उसका आरोप है कि बाइक सवार ने शराब पी रखी थी। बाइक पर आर्मी लिखा हुआ था। टक्कर लगने के बाद ही उसकी 60...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.