भागलपुर, मार्च 19 -- एनएच 31 किनारे एक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान अनन्या कुमारी, पिता जितेंद्र यादव निवासी रसलपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के पास बासा पर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अज्ञात वाहन की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...