पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क हादसे में मारे गए बाइक सवार दो युवकों के परिजनों को सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने पोस्टमार्टम कराने में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार केनगर के बनिया पट्टी निवासी नीतीश कुमार एवं रूपौली के आझोकोपा निवासी संजीत कुमार की मौत हो गई थी। सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर तत्क्षण जीएमसीएच पहुंच पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया एवं पोस्टमार्टम की सारी प्रक्रिया तक अस्पताल में वे अस्पताल में जमे रहे। परिजनों से उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी सांसद एवं उनके समर्थक पीड़ित परिजनों के साथ नजर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.