संभल, मई 10 -- कुढ़फतेगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात आमने-सामने से बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाइक सवार की मौत से लग्न समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में रस्म पूरी की गई। थानाक्षेत्र के गांव गुरगांव निवासी अजय की शनिवार रात को लग्न की रस्म हो रही थी। परिवार में खुशी का माहौल था। अजय का तहेरा भाई यादराम (25 वर्ष) अपने भांजे विपिन निवासी गौरा सहायगढ़ बिलारी के साथ देर शाम करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर गांव रीठ से सामान लेने गया था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मामा की मौत, बिलारी निवासी भांजा गंभीर सामान लेकर लौटते समय गांव झकरा के पास सामने से आ...