भदोही, फरवरी 19 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के माधोसिंह गांव के 60 वर्षीय पूर्व प्रधान जावेद की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। माधोसिंह गांव के पूर्व प्रधान जावेद बाइक से किसी काम से औराई के लिए घर से मंगलवार की रात को निकले थे। जीटी रोड माधोसिंह फ्लाईओवर पर चढ़ते समय उनकी बाइक में गोपीगंज से औराई की ओर जा रहे तेज रफ्तार बुलेट चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचित करके इलाज को ट्रामा सेंटर औराई में भर्ती कराया, जहां पर आराम ना मिलने वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.