बिजनौर, फरवरी 4 -- सड़क हादसे में एक मादा गुलदार की मौत हो गई। वनकर्मी गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पीली डैम चौकी पर ले गए। बुधवार को सड़क पर करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत हो गई। हरिद्वार सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव भज्जावाला के समीप गुलदार सड़क पार कर रहा था। इस दौरान गुलदार किसी वाहन की चपेट में आ गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वन कर्मियों सहित मौके पर पंहुचे संबंधित रेंजर प्रदीप शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीली डैम स्थित वन चौकी पर ले गए। उन्होंने सड़क हादसे में गुलदार की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत गुलदार मादा तथा उसकी उम्र करीब दो साल है। निर्धारित पैनल के सदस्यों तथा आठ वनाधिकारियों की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों द्वारा गुलदार के शव का पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.