रांची, मई 8 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ 33 पर ओरमांझी दुर्गा महादेव मंदिर के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। मृतक की पहचान ओरमांझी गांव निवासी अमित महतो के पुत्र शशांक कुमार वर्मा के रूप में हुई है। वह माउंट कार्मेल स्कूल में नर्सरी का छात्र था। घायल मां सीमा देवी का इलाज पिस्का सीएचसी में कराया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद सीमा देवी अपने बेटे शशांक को स्कूटी से लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दुर्गा महादेव मंदिर के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात हाइवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान हाइवा का चक्का बच्चे के सिर पर चढ़ गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.