प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- बनी तेरहमील। धौरहरा गांव निवासी संतोषी गुप्ता पत्नी फूलचंद गुप्ता, अपने बेटे शिव गुप्ता के साथ मंगलवार को घर से मौसी के घर जा रही थी। इसी दौरान तरदहा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक फरार हो गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में दंपत्ति और दो बच्चे घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...