सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गोपालगंज, जून 2 -- सिधवलिया। सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया बथान टोला गांव की एक महिला और उसकी पुत्री की मध्य प्रदेश के रतलाम में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान खजुरिया बथान टोला निवासी विक्की सिंह की पत्नी रानी कुमारी (34 वर्ष) और पुत्री दीपा कुमारी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विक्की सिंह सूरत में कार्यरत हैं। परिवार के साथ वहीं रहते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने परिवार के साथ गांव आए थे। शनिवार को पत्नी, पुत्री एवं दो पुत्रों प्रीतम कुमार (10 वर्ष) तथा पीयूष कुमार (5 वर्ष) के साथ निजी कार से सूरत लौट रहे थे।
हादसे का विवरण इसी दौरान रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ओवरब्रिज पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.