सड़क हादसे में मां की मौत, बेटी घायल
नोएडा, जुलाई 20 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के जयपुरिया चौराहे के पास एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी अब भी अस्पताल में भर्ती है। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के नेहरूनगर निवासी नीरज कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी शिवानी अग्रवाल 13 जुलाई को अपनी बेटी अंशिका अग्रवाल के साथ किसी काम से नोएडा आई थीं। शाम करीब पांच बजे दोनों स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान जयपुरिया चौराहे के पास गाजियाबाद नंबर के एक वाहन चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.