हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित एक बैंक्वट हॉल में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के रिश्तेदार ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि इंद्रानगर कॉलोनी के रहने वाले प्रशांत गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बीती 03 अप्रैल की रात उनकी रिश्तेदार सेवा गर्ग अपनी बेटी के यहां पर मंगल भवन में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। जब वह मंगल भवन से इंद्रानगर वास आ रही थी तो मेरठ तिराहा की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन ने सेवा गर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सेवा गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में ...