लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- गोला गोकर्णनाथ। नई बाईपास रोड पर हुए सड़क हादसे में आंगनबाड़ी की एक महिला सुपरवाइजर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे भुसौरिया चौराहे पर स्कूटी से सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी राम खिलावन वर्मा की बेटी मांशी वर्मा के रूप में हुई है जो गोला ब्लाक में आंगनबाड़ी की मुख्य सेविका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि वह भुसौरिया स्कूल का निरीक्षण करने जा रही थी, तभी नई बाईपास रोड पर यह हादसा हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची मांशी को तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां ड...