सड़क हादसे में महिला सिपाही के मां की मौत
प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेलियरगंज में मेंहदौरी पुलिस चौकी के समीप रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बस की चपेट में आने से महिला सिपाही की मां की मौत हो गई। वह रसूलाबाद घाट से गंगा स्नान कर बाइक पर घर लौट रही थीं। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद प्राइवेट बस छोड़कर चालक फरार हो गया।
घटना का विवरण अमेठी के खड़हर पीपापुर की रहने वाली पूनम मौर्या वर्तमान में झूंसी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले पूनम की मां 55 वर्षीय कमलेश कुमारी पत्नी उमा प्रसाद मौर्य बेटी से मिलने प्रयागराज आई थीं। कमलेश कुमारी रविवार को परिचित युवक सुधीर के साथ बाइक से रसूलाबाद घाट पर गंगा स्नान करने गई थीं। जहां से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक पर लौट रही थीं। रास्ते में मेंहदौरी पुलिस चौकी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.