गोरखपुर, मार्च 14 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा- झंगहा मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग के पास मिक्सर मशीन से शनिवार की रात्रि बाइक सवार महिला कांस्टेबल के पति का टक्कर हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गगहा थाना क्षेत्र के गरिया कोठ के निवासी कर्मजीत यादव (35) अपनी पत्नी महिला कांस्टेबल सीमा यादव को बाइक से लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि अचानक सड़क पर खड़े मिक्सर मशीन से टक्कर हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका नर्सिंग होम में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...