गोपालगंज, फरवरी 26 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के करवतहीं बाजार के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहां गांव निवासी प्रमिला देवी एवं छविला कुमार तथा कुचायकोट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अभिजित कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...