रांची, मार्च 9 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मिशन हॉस्पिटल, चान्हो के निकट सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। बताया जाता है कि चोड़ा गांव की 30 वर्षीय रूपा कुमारी अपने बच्चों 11 वर्षीय मनीता उरांव और 2 वर्षीय संजय उरांव के साथ ऑटो से सोंस बाजार गई थी और वहां से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे मिशन हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार कार से बचने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों में मनीता उरांव को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद चालक बुधवा उरांव और आसपास के ग्रामीणों ने ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए मांडर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.