सड़क हादसे में महिला महाविद्यालय के प्रबंधक की मौत
गोंडा, जून 17 -- मनकापुर (गोंडा)संवाददाता। सड़क हादसे में कस्बा मनकापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा महिला महाविद्यालय बंदरहा के प्रबंधक स्वर्णपाल सिंह उर्फ कोके सरदार की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि महिला महाविद्यालय बंदरहा के प्रबंधक स्वर्णपाल सिंह (63) की तबीयत कुछ खराब थी। वह मंगलवार को अपनी कार से एक परिचित के साथ गोंडा इलाज के लिए गये थे। मंगलवार रात लगभग दस बजे वह गोंडा से वापस अपने आवास मनकापुर आ रहे थे। जब उनकी कार जोगापुर गांव के पास पहुंची तो ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्वर्णपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार परिचित को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में परिजन पहुंचे। शव का पंचायतनामा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.