सड़क हादसे में महिला घायल, चालक पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के रिश्तेदार ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि इंद्रानगर कॉलोनी के रहने वाले प्रशांत गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बीती 3 अप्रैल की रात उनकी रिश्तेदार सेवा गर्ग अपनी बेटी के यहां पर मंगल भवन में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। जब वह मंगल भवन से इंद्रानगर वापस आ रही थी तो मेरठ तिराहा की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन ने सेवा गर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सेवा गर्ग गंभीर घायल हो गईं। आनन फानन में उन्हें नगर के एक अस्पताल में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.