रुडकी, मई 9 -- लंढौरा। रुड़की-लक्सर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम टोडा कल्याणपुर निवासी हाफिज अपनी पत्नी गुलशाना को बाइक पर बैठाकर लंढौरा आ रहे थे। रुड़की-लक्सर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आ रही एक स्कूटी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी गुलशाना सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...