सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में केस दर्ज
काशीपुर, जून 13 -- काशीपुर, संवाददाता। सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में कुंडा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जून को उसका भाई महेश कुमार अपनी पत्नी नीलम और पुत्री निधि कुमारी उर्फ कनक के साथ बाइक से जसपुर के ग्राम नारायणपुर में रिश्तेदारी के एक नामकरण समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। पुलिस चौकी शिवराजपुर पट्टी के पास राजकीय महाविद्यालय के निकट वे सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जसपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में केस दर्ज हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान नीलम की मौत हो गई। महेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.