उरई, मार्च 10 -- उरई। सिरसा कलार थाना में जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी श्रीकृष्ण ने तहरीर देते हुए बताया कि बाइक चालक अज्ञात ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए अचानक से उसकी ओर गाड़ी मोड़ दी। जिससे उसकी अचानक से गाड़ी नियंत्रण होने से नीचे गिर गई। जिससे उसकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गई और वहां मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चाची की मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...