शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- रोजा। ग्राम पंचायत भावलखेड़ा की 50 वर्षीय रेनुका की गुरुवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेनुका अपने परिवार के साथ बच्चे का मुंडन संस्कार करवाकर लंगोटी बाबा चौराहे से वापस लौट रही थीं। परिवारजन के साथ वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठी थीं। सामुदायिक केंद्र भावलखेड़ा के पास पहुंची तभी अचानक रेनुका ट्रॉली की खिड़की से नीचे गिर गईं। गिरते ही वह काफी दूर तक घसीटती चली गईं और ट्रॉली के पिछले पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.