मैनपुरी, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के दिहुली-सिरसागंज रोड पर हनुमान मंदिर के निकट सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय महिला की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का चार दिन से सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। शनिवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। जनपद आगरा के थाना बाह के ग्राम विजकोली निवासी कमल किशोर पुत्र भीकम सिंह ने बताया कि वह अपनी ननिहाल साहिदाबाद से अपनी 55 वर्षीय मां शीला देवी को बाइक पर बैठाकर अपने घर वापस जा रहा था। शाम छह बजे के लगभग जैसे ही वह दिहुली सिरसागंज मार्ग पर हनुमान मंदिर के निकट पहुंचा। तभी तभी पीछे से आयी (एचएफ डीलक्स नंबर यूपी 75 एजे 4056) के अज्ञात चालक ने तेजगति से चलते हुए टक्कर मार दी। जिससे उसकी मां शीला देवी को गंभीर चोटें आई। सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.