फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी मोड़ पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। धर्ममंगतपुर मजरे नरवा गांव निवासी देवपाल सिंह की पत्नी कलावती अपने पुत्र पुष्पराज के साथ थरियांव क्षेत्र के रामपुर गांव दवा देने गई थीं। वापस लौटते समय टेनी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में कलावती को अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.