भागलपुर, जुलाई 5 -- कजरैली, संवाददाता। कजरैली-भागलपुर सड़क पर तमौनी मोड़ के पास शनिवार की सुबह वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। ज़ख्मी महिला की पहचान खुर्द कजरैली की रुणा देवी (45) पति बुदिल प्रसाद सिंह के रूप में की गई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन महिला को निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, महिला तमौनी मोड़ इलाज के लिए गई थी। लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, उसके पेट पर वाहन का अगला चक्का चढ़ गया था। कजरैली थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि महिला के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...