प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाह चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, हिमांशु सिंह निवासी ग्राम कोडरा मादूपुर वैशनपुरवा, थाना रानीगंज ने बताया कि 26 अक्तूबर 2025 को वह अपनी मां रागिनी सिंह के साथ बाइक से नेवादा बदलापुर जौनपुर मामा के घर जा रहा था। रास्ते में भीखमपुर गौरामाफी के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पट्टी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 2 नवंबर 2025 को रागिनी सिंह की मौत हो गई। पीड़ित का कहना है कि पारिवारिक परिस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.