गोंडा, मार्च 17 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम बलुहा मौजा व पोस्ट बनवरिया निवासी संदीप यादव पुत्र जगदम्बा यादव के मुताबिक उनकी चाची भाना पत्नी बिरेन्द्र कुमार यादव बीते 12 मार्च शाम लगभग 6 बजे अपने घर के सामने से सड़क के किनारे सब्जी लेने जा रही थी। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार से दो पहिया वाहन गाड़ी से आरोपी आदित सिंह पुत्र सहदेव सिंह गाडी लाकर उनके चाची को बहुत जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.